Loading...
- Advertisement -
HomeNationalप्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथों किया काबू, जमकर हुई छित्तर...

प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथों किया काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः गजरौला थाना क्षेत्र में मछली मंडी में प्रेमी के साथ पत्नी को पति ने रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद पति ने आशिक की जमकर छित्तर परेड की। बताया जा रहा हैकि युवक एक माह पहले सैद नंगली से एक विवाहिता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया था। जिसके बाद पति काफी दिनों से पत्नी की तलाश में जुट था। आज जैसे ही पति को पत्नी के बारे में पता तो वह अन्य लोगों को साथ लेकर आशिक के घर पर पहुंच गया। जहां पति ने रंगे हाथों पत्नी को आशिक से साथ काबू किया।

जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर बेल्टों और लात घुसों से पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। उधर पुलिस ने युवक की तहरीर पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।मिली जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र में मछली मंडी का रहने वाला एक युवक सैद नंगली थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी क्लिनिक चलाता था। आरोप है उसने पास की रहने वाली एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ ले आया। करीब एक माह से विवाहिता उसके साथ उसके घर पर रह रही थी।

जबकि महिला का पति महिला की लगातार तलाश कर रहा था। किसी के द्वारा उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी गजरौला में मछली मंडी में रहने युवक के पास है। युवक का महिला के गांव में ही निजी क्लिनिक है। जिसके बाद महिला का पति कई अन्य लोगों के साथ सोमवार सुबह युवक के घर पहुंचा और उसे पकड़ लिया। साथ ही महिला को उसके घर से बरामद किया। जिसके बाद युवक की जमकर धुनाई की गई। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक की जमकर धुनाई की जा रही है। उधर इस मामले में चौपला चौकी प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि इस मामले में युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page