Punjab Govt
HomeHimachalअवैध संबंधों के चलते पत्नी और आशिक ने की पति को मारने...

अवैध संबंधों के चलते पत्नी और आशिक ने की पति को मारने की कोशिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हरोली थाना क्षेत्र के एक गांव से बड़ा ही सनसनी केस मामला सामने आया है जिसमें एक महिला जिसके तीन बच्चे हैं, ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को जान से मारने का षड्यंत्र रचा और फिर आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने  की कोशिश भी की।

शिकायतकर्ता पति के अनुसार काफी दिनों से महिला का अवैध संबंध किसी व्यक्ति से चल रहा था और महिला अक्सर खाना खाने में या दूध में इसको कुछ पिला देती थी जिसका आभास इसे धीरे-धीरे हो रहा था लेकिन पिछले कल जब उक्त महिला आरोपी ने आशिक को घर पर बुलाकर पति का गला और मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की तो सारी घटना का खुलासा हुआ।  शिकायत करता पति ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दे दी है पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है । पुलिस प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -