Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsअयोध्या में BJP के हारने पर Sonu Nigam पर क्यों भड़के लोग,...

अयोध्या में BJP के हारने पर Sonu Nigam पर क्यों भड़के लोग, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को अगर चौंकाने वाला कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। लोकसभा सीटों के कई नतीजे चौंकाने वाले हैं और सबसे ज्यादा जिस लोकसभा सीट के रिजल्ट ने लोगों को हैरान किया है। वह है उत्तर प्रदेश की फैजाबाद यानी अयोध्या ने, जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। अयोध्या में बीजेपी की हार के बीच एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ये ट्वीट ‘सोनू निगम’ का है, जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। इस ट्वीट को देखने के बाद कई X यूजर्स ने सिंगर सोनू निगम को निशाने पर ले लिया है।  

दरअसल सोनू निगम नाम के एक X यूजर ने अयोध्या में बीजेपी की शिकस्त को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है- ‘जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!’ वेरिफाइड अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को देखने के बाद कई यूजर्स ने सिंगर सोनू निगम को निशाने पर ले लिया है। ट्वीट देखने के बाद एक यूजर ने तो सिंगर सोनू निगम को गाना ना गाने तक की नसीहत दे दी।

एक ने लिखा- ‘तुमको गाना गाने का मौका भी मिला? जिनका मकान तोड़ा गया, उनसे कभी मिलो हो या फर्जी गाना गाने बैठे हों तुमको शर्म आनी चाहिए। जब कुछ पता न हो तो गाना नही गाना चाहिए। एक और ने लिखा- ‘तुम गजब के बेशर्म हो सोनू निगम। जो देश की जनता को कोस रहे हो।

 आपको बता दें कि ये अकाउंट सिंगर सोनू निगम का नहीं बल्कि सोनू निगम सिंह का है, जो पेशे से वकील हैं और बिहार के रहने वाले हैं। उनकी प्रोफाइल में मेंशन डिटेल के अनुसार वह एक क्रिमिनल लॉयर हैं। यानी इस अकाउंट का सिंगर सोनू निगम से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही इस ट्वीट का। हालांकि, कुछ लोग हैं जो इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू निगम सिंह को सिंगर सोनू निगम समझ बैठे हैं और सिंगर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें, सोनू निगम सालों पहले ही ट्विटर से खुद को दूर कर चुके हैं। एक विवाद के बाद सिंगर ने ट्विटर (अब X) से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी इस प्लेटफॉर्म पर वापसी नहीं की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -