नई दिल्ली : अमेरिका के सेना दवारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद वेनेजुएला में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। सरकार और सेना अभी काम भी कर रही है। वहीं देश की कमान किसके हाथ में है यह अभी पता नहीं चल पा रहा। इसी बीच वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से अंतरिम राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। अमेरिका ने यह दावा कर दिया है कि फिलहाल वेनेजुएला को वही चलाने वाला है।
राष्ट्रपति और उनकी पत्नी हुई गिरफ्तार
शनिवार को सुबह अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई कर दी है। इस दौरान राष्ट्रपति मादुरी और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया गया है। अमेरिका ने यह कहा कि मादुरो सरकार के द्वारा ड्रग तस्करी और आतंकी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थी। इससे पहले भी अमेरिका ने कैरेबियन सागर में ड्रग्स से जुड़े ठिकानों और वेनेजुएला के बंदरगाह पर हमला कर लिया था।
मादुरो ने इन आरोपों को लगातार गलत बताया है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नाम पर उन्हें सत्ता से हटा देना चाहता है। देश के तेल पर भी अपना कब्जा करना चाहता है। पिछले कई सालों में विरोद प्रदर्शन, सेना की बगावत और आर्थिक पाबंदियों के बाद भी मादुरो सत्ता में रहे। उनकी अचानक गिरफ्तारी के बाद देश में डर का माहौल बन गया है। लोगों और अधिकारियों के सामने यह सवाल आ गया है कि अब देश कैसे चलेगा और लोगों के हक में फैसले कौन लेगा।
अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है कदम
ट्रंप ने यह कहा है कि अमेरिका एक ग्रूप के जरिए वेनेजुएला को चलाएगा। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात कर रहे हैं। ट्रंप के अनुसार, रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा दिखाई है। ट्रंप ने विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो पर टिप्पणी की है। उनके पास देश चलाने लायक समर्थन नहीं है। वहीं डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका की कार्रवाई को गलत कहा है। उन्होंने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को तुंरत रिहा कर दिया जाएगा। देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ कदम बताया है।
डेल्सी रोड्रिगेज संभालेगी जिम्मेदारी
वेनेजुएला के कानून के अनुसार, यदि राष्ट्रपति पद खाली होता है तो एक महीने के अंदर ही चुनाव होने चाहिए परंतु मौजूदा हालात में चुनाव होंगे या फिर नहीं इस पर अभी कुछ सफाई सामने नहीं आई है। डेल्सी रोड्रिगेज 2018 से उपराष्ट्रपति हैं और कानून के हिसाब से अगली जिम्मेदारी उन्हीं की बनती है।