Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsपाकिस्तान से आए सफेद कबूतर ने फैलाई सनसनी

पाकिस्तान से आए सफेद कबूतर ने फैलाई सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर राजस्थान में एक बार फिर एक संदिग्ध कबूतर को पकड़ा गया है। यह कबूतर सीमा पार पाकिस्तान से उड़कर आया है ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ के जवानों ने उसे जैसलमेर जिले में पकड़ा है। इस कबूतर के पैरों में लाल रंग का टैग लगा हुआ है उस पर कुछ नंबर लिखे हैं बीएसएफ ने कबूतर की पूरी जांच पड़ताल कर उसे वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर गजरूप सागर में रखा है

जानकारी के अनुसार जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से आए इस कबूतर को मिठडाऊ गांव में पकड़ा है यहां ग्रामीणों ने इस संदिग्ध कबूतर को देखा तो उन्होंने बीएसएफ को सूचित किया। बीएसएफ के जवानों ने जब कबूतर को पकड़ा तो उसके पैरों में लाल रंग का एक टैग मिला। उस पर 870689 नंबर लिखे हुए थे इससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है वे मामले की जांच कर रही हैं पकड़ा गया कबूतर सफेद रंग का है।

154बी बटालियन के जवानों ने पकड़ा

बीएसएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से उड़ कर आए एक ट्रेंड संदिग्ध पाकिस्तानी कबूतर की सूचना मिली थीइसके बाद सीमा सुरक्षा बल की 154बी बटालियन के जवानों ने ग्रामीणों की सूचना पर इसे पकड़ा है संभवतया यह कबूतर पालतू हो सकता है हालांकि उन्होंने बताया कि यह अभी जांच का विषय है इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -