नई दिल्लीः भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताज़ा मामला दिल्ली के रूप नगर से सामने आया है जहां पर एक विदाई पार्टी में ड़ांस करते समय हेड कांस्टेबल को अचानक दिल का दौरा पड़ा ओर उसकी मौत हो गई।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। रूप नगर के SHO का हाल ही में तबादला कर दिया गया था और बुधवार को उनके सम्मान में एक विदाई पार्टी रखी गई थी जिसमें डांस करते समय वह अचानक गिर पड़े और सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हैं अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हैं मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले भी कई बार एसे मामले देखें जा चुके हैं जहां शादी या किसी अन्य कार्यक्रम में डांस करते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ने से लोगों की मौत हुई है।
