HomeHimachalजब कोई नहीं आता, मेरे शाम आते है से गुंजा पंडाल, वाल...

जब कोई नहीं आता, मेरे शाम आते है से गुंजा पंडाल, वाल कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
महान संत अशोक कुमार को कथा में आयोजकों ने किया सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के हिमुडा कालौनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कृष्ण भगवान के जन्म महोत्सव पर सुंदर झांकी निकाली गई। ओर नाच गाकर भगवान बाल कृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया गया। बही कई प्रकार के भोग भगवान बाल कृष्ण को लगाए गए। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने बासुदेव ओर देवकी प्रसंग सुनाया। किस प्रकार बासुदेव ओर देवकी बिदाई पर आकाश बाणी के दौरान राजा कंस को देवकी की आठवीं संतान द्वारा बध करने पर किस प्रकार महाराजा कंस तिलमिलाए। कैसे बासुदेव ओर देवकी को सलाखों के पीछे रखा, कैसे जेल के अंदर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया। कथा व्यास ने कहा कि आज के समय मे हर कोई व्यक्ति केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाता है। लेकिन जो प्रभु संसार चलाते है। उनका जन्म जरूर मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्री मद भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार लगवाती है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। कि सतयुग द्वापर त्रेता में संग ऋषि मुनियों को भगवान को पाने के लिए हजारो वर्षो तक तपस्या करनी पड़ती थी। लेकिन कलयुग में मात्र श्री मद भागवत कथा सुनकर ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। कथा व्यास ने कहा कि उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा को सुनने से कई हजार गुना फलादेश मिलता है। और व्यक्ति का जीवन सार्थक बन जाता है।
हिमुडा कालौनी बंगाणा में कथा आयोजक एवं श्री रामनाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र अंकुश वर्ज़ाता द्वारा करवाया गया है। बही मंच संचालक आदित्य शर्मा ने कहा कि सभी जनता व कालौनी के सहयोग से हर वर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। ओर बाल कृष्ण भगवान जी का जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रोतागण माखन मिस्त्री भगवान का भोग प्रसाद वितरण किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -