ऊना/सुशील पंडित: चडतगढ़ में निर्माणाधीन वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लगवाई जा रही लिफ्ट का उद्घाटन आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। इस समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्यों को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि हमें इस आश्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है। जिसके लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों व ग्राम वासियों की मदद की जरूरत है। उन्होंने आश्रम के सभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को इस आश्रम में चल रहे कार्यों की गति बढ़ाने तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
समारोह में उपस्थित नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्य समस्याओं का समाधान हेतु आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारियों से बात करेंगे। समारोह के समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र चडतगढ क््के प्रधान श्री सुरेश एरी व सदस्यों ने श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी ऊना का तथा इस कार्यक्रम में पधारने व सहयोग प्रदान करने का धन्यवाद किया।
