Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNational150 मीटर गहरी खाई में गिरी बारातियों की बस, 13 की मौत,...

150 मीटर गहरी खाई में गिरी बारातियों की बस, 13 की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काठमांडूः उत्तराखण्ड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की सीमा पर स्थित झूलाघाट से लगे नेपाल के बैतडी जिले में देर रात बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक शादी की बारात ले जा रही बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुरचूंणी नगरपालिका में रात के समय यह हादसा हुआ है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे ने जहां शादी की खुशियों को पलभर में गहरे शोक में बदल दिया वहीं मृतकों के परिवारों में भी कोहराम मच गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया कि बस में सवार करीब 60 लोगों में से 34 घायल हो गए, जबकि 13 की मौत हो गई। सौभाग्य से दुल्हन-दूल्हा सुरक्षित हैं, क्योंकि वे अलग वाहन में सफर कर रहे थे। नेपाल सेना, पुलिस, सशस्त्र बल और ग्रामीणों ने रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई।

जिलाधिकारी कृष्णा थापा के अनुसार, हादसे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। नेपाल में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दशक पूर्व 4,999 दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि 2024-25 वित्तीय वर्ष में 7,669 मामले सामने आए, जिसमें 190 मौतें हुईं। विश्व बैंक के अध्ययन से पता चलता है कि सड़क दुर्घटनाओं से आर्थिक नुकसान 2007 से तीन गुना बढ़कर जीएनपी का 1.5 प्रतिशत हो गया। 70 प्रतिशत से ज्यादा पीड़ित पैदल यात्री, साइकिल सवार या मोटरसाइकिल चालक हैं, जो गरीब परिवारों को तबाह कर देते हैं। यह घटना नेपाल की सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page