Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharबदला मौसम का मिजाज, Shimla बना Jalandhar, बारिश के साथ हुई ओलवृष्टि,...

बदला मौसम का मिजाज, Shimla बना Jalandhar, बारिश के साथ हुई ओलवृष्टि, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। देर रात से ही जालंधर में रुक रूक कर बारिश हो रही है। वहीं 4.20 पर हुई बारिश में ओलावृष्टि भी हुई। शहर में हुई ओलावृष्टि की तस्वीरें लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर ली। इस दौरान लोगों का कहना है कि जालंधर में शिमला जैसा आनंद देखने को मिल रहा है। दरअसल, शिमला में बर्फबारी हो रही है। वहीं आज जालंधर में बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 2 दिन बारिश के आसार है।

देर रात में तेज हवाओं के बीच रूक रूक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव आने की वजह दिन के तापमान में भी गिरावट आई। विभाग के अनुसार जालंधर में 23.6 डिग्री सेल्सियस, मोगा में तापमान 22.3 डिग्री, अमृतसर, मोहाली रोपड़, फिरोजपुर व एसबीएस नगर में दिन का तापमान 24 डिग्री, लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव आने की वजह से वायरल बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने की वजह से वायरस एक्टिव हो जाता है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर दिखने लगता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से चला जाता है। इसलिए घर के एक सदस्य के बीमार होने के बाद अन्य सदस्य भी चपेट में आ जाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page