संगरूरः पंजाब इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर का निधन हो गया। मृतक गायक गुरदर्शन धुरी काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा हैकि धुरी लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। गुरदर्शन धुरी गुरलेज़ अख्तर, दीपक ढिल्लों और कई अन्य गायकों के साथ गाने गा चुके है।
