चंडीगढ़ः कबड्डी जगत से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय रेडर अवतार बाजवा का निधन हो गया है। अवतार बाजवा बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। मेजर लीग कबड्डी फेडरेशन की तकनीकी टीम के अहम सदस्य और कबड्डी खिलाड़ी अवतार बाजवा के असामयिक निधन से उनके प्रशंसक सदमे में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अच्छी कद काठी के मालिक अवतार ने सबसे पहले बाबा भाई साधु जी कबड्डी क्लब रुड़का के लिए धावी के रूप में कबड्डी खेली। अवतार देखने में धीमा लेकिन ताकतवार रेडर था। अवतार बाजवा के घर का एक कमरा ट्रॉफियों/कपों से भरा हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत की गवाही देते हैं।
अवतार ने पिछले 3-4 साल से एड़ी में दर्द के कारण कबड्डी खेलना बंद कर दिया था, लेकिन मेजर लीग की बदौलत वह लगातार कबड्डी से जुड़े रहे थे। वे अक्सर बाते करते समय नंगला वाले संदीप और उनके साथियों का एहसान मानते हुए कहते थे कि टेक्निकल टीम में नौकरी के कारण उन्हें काफी सपोर्ट मिला, वरना कोई नहीं पूछता था। वह अभी भी खेल के मैदान पर वापसी के लिए तैयार थे, लेकिन काले पीलिया की बीमारी के चलते अवतार का निधन हो गया।
