Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalजगत प्रकाश नड्डा को सदन का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं...

जगत प्रकाश नड्डा को सदन का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता चुने जाने पर हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा नेता बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है।

 उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में भी हिमाचल प्रदेश की विकास को लेकर अतः बजट उपलब्ध कराया। जबकि मोदी सरकार 1.0 में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने जिला को पीजीआई सैटलाइट सेंटर जैसी सौगात दी। जबकि इसके अतिरिक्त भी स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के नेता के रूप में जगत प्रकाश नड्डा का चयन हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। 

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा वा बलबीर बग्गा, महामंत्री राजकुमार पठानिया महामंत्री श्याम सिंह मिन्हास, पांचो मंडलों के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल गुलविंदर गोल्डी, चरणजीत शर्मा राजीव राजू रविंद्र द्विवेदी जिला मोर्चा के अध्यक्ष अनु ठाकुर संदीप शर्मा जयदेव खट्टा सुभाष कोडल बशीर खान  जसविंदर सिंह वा भाजपा कार्यकर्ता ने  बधाई दी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -