14 माह में सुक्खू सरकार ने कुटलैहड़ के बिकास के लिए एक रुपया भी नही किया स्वीकृत, विधायक निधि से करवाया विकास
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ की मुछाली जिला पार्षद वार्ड के लिए हमने नाबार्ड से 15 करोड़ की धनराशि केवल पानी की समस्या को दूर करने के लिए स्वीकृत की है जो केंद्र सरकार का पैसा था जो हर विधायक को मिलता है। अब तो 15 करोड़ पेयजल योजना की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। और चुनावों के तुरंत बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी सरकार और सुक्खू सुक्खू जी बोलकर जनता को गुमराह करने में लगे हुए है। रविवार को देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के डूमखर ,ठठहू, बुहाना लमलेहड़ी आदि पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी बनते हैं। तो डेढ़ वर्ष में कुटलैहड की जनता के लिए क्या किया। अपने राजनेतिक कार्यकाल में कुटलैहड़ के किस प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है, कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनता मे सार्वजनिक करें।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे है। बीस वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं, और ठेकेदारी की क्या प्रथा है। यह मुझे इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अपने आका सीएम सुक्खू की जुवान बोलना कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी बंद करें। क्योंकि ईमानदारी का चोला पहनकर और कुटलैहड़ की जनता के बीच जाकर दूसरों को चोर और खुद को साध बताकर चुनाव नहीं जीते जाते।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बार बार मंच से दल बदलू पुकारने वाले कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को 1977 का किस्सा सुना दें। कुटलैहड़ की जनता को पता चल जायेगा कि कौन दल बदलू है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश शर्मा,उपप्रधान अशोक शर्मा,पूर्व प्रधान चंद्र कुमार ,दिलबाग सिंह , दलजीत शर्मा,कैप्टन मलकीत सिंह के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
