Punjab Govt AD
HomePunjabMogaPunjab News: पानी पानी हुआ शहर, टला बड़ा हादसा देखें वीडियो

Punjab News: पानी पानी हुआ शहर, टला बड़ा हादसा देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: आज मानसून की हो रही पहली बारिश ने अपना रंग दिखा दिया है। इससे यह साबित हो गया है कि मोगा नगर निगम की ओर से बरसात को देखते हुए पहले कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। आज तीन घंटों तक पड़ी बारिश के कारण पूरे शहर में पानी ही पानी हो गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम की ओर से सफाई करवाई जाएगी तो शायद आज यह हालत नहीं होगी। वहीं इससे एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय बच गया जब बाजार में सवारियों से भरा हुआ ऑटो पलट गया।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अलग-अलग बाजारो की जहां चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर इतना पानी भर चुका है कि आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं इस मामले पर बात करते हुए नगर निगम के पार्षद साहिल अरोड़ा ने कहा कि 2 ढाई घंटे हुए बारिश के कारण सारा शहर ही पानी पानी हो गया है।

उन्होंने कहा कि बीते दिन उनकी नगर निगम के साथ हाउस मीटिंग हुई जिसमें सीवरेज मुख्य मुद्दा रहा है। सीवरेज भरने का जिम्मेदार उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को ठहराया। मीटिंग में उन्होंने टेंडर लगाने की बात भी कही।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -