ऊना/सुशील पंडित: नशे की लत इंसान को कब मुसीबत में डाल दे इस बात का पता नहीं चलता।राहुल सिंह जो की नई दिल्ली का रहने वाला है और हाल ही में छपरोह में किसी किराए के मकान में रहता है,को चिंतपूर्णी पुलिस शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर बुधवार तड़के साढ़े चार बजे थाने ले आई और जेल में डाल दिया।दोपहर बाद उक्त युवक को अम्व एसडीएम के पास पेश किया। जहां पर बाद में उसको रिहा कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर राहुल सिंह(30) अपनी पत्नी सोनू यादव व बेटे आलोक यादव के साथ छपरोह में रहता है।शराब पीकर राहुल अपनी पत्नी से गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा कर रहा था।जिसकी सूचना चिंतपूर्णी थाने में उसकी पत्नी द्वारा दी गई।मौके पर एएसआई सुशील धीमान वहां पहुंचे तो पाया की युवक शराब के नशे में धुत था और गाली गलौच कर रहा था।बार बार समझाने पर जब वह नहीं समझा तो उसे पुलिस साथ थाने ले आई।मामले की पुष्टि डीएसपी वसुदा सूद ने की।

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था पकड़ा गया
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -