Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsपूर्व विदेश मंत्री की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी 

पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेलीः  उत्तर प्रदेश में बरेली की एक अदालत ने दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के नाम पर घोटाला करने के एक मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद समेत दो लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। आरोप है कि उपकरण घोटाला मामले में कोर्ट के बुलाने के बावजूद वह लगातार गैरहाजिर चल रही हैं। कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया गया है। अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।बताया जा रहा है कि दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के नाम पर घोटाला करने के एक मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद समेत 2 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। 

विशेष न्यायालय एमपी एमएलए बरेली के विशेष लोक अभियोजक अर्चित द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2010 में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को कैम्प लगाकर दिव्यांगों को उपकरण आदि वितरित करने को 71.50 लाख अनुदान राशि दी थी। ट्रस्ट ने बरेली, फरुर्खाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, मेरठ समेत 17 जिलों में दिव्यांग कैंप आयोजित कर दिव्यांगों को उपकरण वितरण करने की आख्या समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय को प्रेषित की थी लेकिन जांच में बरेली समेत कई जगह कैंप लगे नहीं पाए गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ निरीक्षक इंस्पेक्टर रामशंकर यादव ने 29 मई 2017 को थाना भोजीपुरा बरेली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन ट्रस्ट प्रतिनिधि मोहल्ला खतराना, फरुर्खाबाद निवासी प्रत्युष शुक्ल को नामजद कराया गया था। जांच में ट्रस्ट निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव अतहर फारुखी को आरोपी बनाया गया। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोटर् बरेली में चल रही है। इसकी मॉनिटरिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट से की जा रही है। लुईस खुर्शीद और अतहर फारुखी अदालत में लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने वारंट जारी कर पुलिस कमिश्नर नई दिल्ली को निर्देशित किया है कि वह आरोपियों को अदालत में हाजिर होने के लिए निर्देश दें। अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -