ऊना/सुशील पंडितः थाना हरोली के अंतर्गत गांव सिंगा में दिनांक 30 मार्च 2023 की रात पवन कुमार की पशुशाला से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भैंस और भैंस के नवजात बच्चे को चोरी किया गया था। शिकायतकर्ता महिला को थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने भैंस ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया गया था। थाना प्रभारी त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम हेड कांस्टेबल गुलशन, सुमित कुमार, वरिन्द्र सिंह व कांस्टेबल बलजीत सिंह पर आधारित टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र की सहायता से 4 मार्च 2023 को भैंस को उसके बच्चे सहित गांव भोल जिला गुरदासपुर पंजाब से बरामद किया गया था तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जिनमें से एक आरोपी गुरप्रीत सिंह(23) उर्फ सजन उर्फ मोटा पुत्र स्व श्री बलवीर सिंह निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) फरार हो गया था। जिसका पीछा पुलिस काफी दिनों से लगातार कर रही थी। बीते कल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाछिंत आरोपी मलेशिया जा रहा है। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी पुलिस थाना हरोली ने एक टीम जिसमें हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, मोहिन्द्र, कांस्टेबल नीरज व बलजीत तैयार कर काठगढ़ टोल प्लाजा के पास तैनात किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है ।