ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव तुरकाल में तेज़ आवाज़ में स्पीकर बजाने से रोका तो मारपीट हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार पुत्र रुलिया राम गांव तुरकाल डा0 वुधान तहसील बंगाणा ने अपनी शिकायत में बताया कि गिरिश ,सुधीर ,मन्जीत गांव तुरकाल डा0 वुधान में बिना पुलिस वैरिफिकेशन के गांव में किराये पर रह रहे हैं व पिछले 7-8 दिन से बडी जोर की आवाज़ से लाउड स्पीकर लगा रहे थे जब इसने ऐसा करने से मना किया तो उपरोक्त तीनों ने इसके व इसकी पत्नी का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी ।जिससे इसे काफी चोटें आई हैं I इस संबंध में पुलिस ने धारा 126(2), 351(2), 352,292, 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
