Punjab Govt AD
HomeHimachalUna85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर...

85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें संपन्न कराएंगी घर से मतदान की प्रक्रिया

मतदान कर्मियों के लिए लगी प्रशिक्षण कार्यशाला

जिला निर्वाचन अधिकारी के पोलिंग टीमों को निर्देश – निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का करें पूरा पालन

ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, इस तरह जिले में कुल 25 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पोलिंग अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाकर उन्हें घर पर मतदान की संपूर्ण  प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल और दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है।

*21 मई से आरंभ होगी घर से मतदान की प्रक्रिया*

उन्होंने कहा कि जिले में पोलिंग टीमें 21 मई से घर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रवाना होंगी।

वे पोस्टल बैलेट से पूरी गोपनीयता से मतदान कराकर उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगी।

उन्होंने कहा कि पात्र लोग अभी 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास घर से मतदान के विकल्प का फार्म सौंप सकते हैं। 

 उन्होंने बताया कि घर पर मतदान का विकल्प चुनने वाला कोई मतदाता यदि अपना विकल्प बदलना चाहता हो और घर पर वोटिंग करने की बजाय मतदान केंद्र पर आकर वोट डालना चाहता हो तो उसे निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का शपथपत्र सौंपना होगा।

उन्होंने इस अवसर पर, निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुलभ, समावेशी और प्रलोभन-मुक्त मतदान कराने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। उन्होंने सभी चुनावी कर्मियों को इस प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने तथा अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने को कहा।

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी तथा मोबाइल पोलिंग टीमों के पोलिंग अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -