Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaलोकसभा आम निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आरम्भ

लोकसभा आम निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आरम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान

ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले  85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 21 मई मंगलवार  से आरंभ हो गई। इसके लिए सुबह ही मोबाइल पोलिंग टीमें रवाना हो गई थीं। इन टीमों ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर पूरी गोपनीयता के साथ पात्र मतदाताओं से घर पर मतदान संपन्न कराया। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है।

इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन की विशेष टीमें होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर 21 से 29 मई तक पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल हैं। जिले में मंगलवार से यह कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट मतदान के निर्धारित शेड्यूल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -