Punjab Govt Advertisement
HomeNationalVolvo Bus चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, देखें...

Volvo Bus चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर बीएमटीसी की वोल्वो बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना दौरान वहां पर लोगों में भगदड़ मच गई। बेकाबू बस कई वाहनों से टकराई और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा। इस दौरान कई और वाहन उसकी चपेट में आ गए। बस एक कार के आड़े आने पर ही रुकी। अधिकारियों के अनुसार, एक बाइक सवार के पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। हेब्बल फ्लाईओवर के पास एक वोल्वो बस चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। बस सड़क पर चल रही कई बाइक और कारों से टकरा गया।

बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा। इस दौरान उसने कई और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बस एक कार के सामने आकर रुक गई। कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बस में लगे सीसीटीवी में ही पूरा हादसा कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस का ड्राइवर ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन बस की ब्रेक नहीं लग पाई। वाहनों की टक्कर लगने से बस अपने आप रुक जाती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -