ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को 15 प्रदेशों से आए स्वयंसेवियों ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धार्मिक व प्रसिद्ध माता ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन करने के साथ साथ में पूजा अर्चना करने के उपरांत धर्मशाला के भागसूनाथ मंदिर,सहित मैक्लोडगंज में स्थित दलाई लामा के धार्मिक मठों के दर्शन करने उपरान्त पहाड़ों पर बर्फबारी का आंनद लिया।
शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों के 260 स्वयंसेवियों ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से सात बसों में सभी स्वयंसेवियों को हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ साथ पूजा अर्चना करने के उपरांत हिमाचल के पहाड़ों में बर्फ बारी का आनंद लिया। इस मौके पर एन एस एस के राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर, स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,राय सिंह रावत,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।