Punjab Govt
HomeNationalइस जगह फिर भड़की हिंसा, अंधाधुंध Firing के साथ Bomb से हमले,...

इस जगह फिर भड़की हिंसा, अंधाधुंध Firing के साथ Bomb से हमले, 2 की मौ’त, 9 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से कुकी-जो समुदाय के लिए अलग प्रशासन की मांग को ठुकराने के बाद एक बार फिर यहां हिंसा भड़क उठी है। ताजा मामला इंफाल पश्चिम जिले का है, जहां संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से हमला किया गया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम अलर्ट मोड पर है। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 31 वर्षीय नंगबाम सुरबाला देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस हमले में 9 घायल हो गए। घयालों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 9 घायलों में से 5 को गोली लगी है, जबकि अन्य को छर्रे लगे हैं।  पुलिस के अनुसार उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और पड़ोसी कडांगबांड के घाटी के निचले इलाकों की ओर अंधाधुंध गोलीबारी करने के साथ बम से हमले किए।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की गोलाबारी में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कडांगबांड इलाके के लोगों का दावा है कि एक ड्रोन के एक घर पर बम गिराया गया। पुलिस ने बताया कि गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -