HomeBreaking Newsफिर भड़की हिंसाः उपद्रवियों ने कई घरों को लगाई आग, लगा कर्फ्यू

फिर भड़की हिंसाः उपद्रवियों ने कई घरों को लगाई आग, लगा कर्फ्यू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मणिपुरः एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़कने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने जिरिबाम में कई घरों को आग लगा दी है। इस घटना के बाद मणिपुर के सीमावर्ती शहर जिरीबाम में सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था खराब होने के कारण कर्फ्यू लगा दिया है। एक व्यक्ति के संदिग्‍ध अवस्‍था में अपने खेत में मृत पाये जाने के बाद यह स्थिति उत्‍पन्‍न हुई। इसके अलावा, कल रात उपद्रवियों ने दो अलग-अलग समुदायों के कुछ घरों को भी जला दिया। जिला प्रशासन ने आज सुबह से शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और सुरक्षा बलों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा के निर्देश दिये गये हैं। इस बीच, सुरक्षा बलों ने आज शहर के हिंसाग्रस्त इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -