Loading...
Punjab Govt
HomeEntertainmentVijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को...

Vijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शादी के बाद अपने होम टाउन आंध्रा प्रदेश में हैं। सात फेरे लेने के बाद अब कपल ने पहली बार तिरुमाला में तिरुपति बालाज मंदिर में दर्शन किए हैं। यहां से उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों के खिले चेहरे साफ बताते हैं कि वो कितने खुश हैं।

पति-पत्नी ने लिया आशीर्वाद

कपल ने भगवान का आशीर्वाद लिया है और अपनी नई जिंदगी की अच्छी शुरुआत की कामना की है। इस दौरान रश्मिका जहां हरी कांजीवरम साड़ी में सोने के गहनों के साथ सजी हुई दिखी। वहीं विजय सफेद कुर्ता पायजाम में हैंडसम लगे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे साथ में चलते दिखे। उनके आस-पास पुलिस की कड़ी सिक्योरिटी भी मौजूद रही। विजय-रश्मिका के साथ में इस दौरान उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी नजर आए। वो भी उनके साथ साए की तरह ही मौजूद रहे।

दोनों की प्यार भरी जोड़ी देखने के बाद मंदिर परिसर में फैंस भी काफी इकट्ठा हुए हैं। विजय और रश्मिका दोनों ने ही उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। हर कोई उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड भी दिखा। आस-पास जुटी हुई भीड़ को देखकर विजय का भी प्रोटेक्टिव हसबैंड मोड ऑन नजर आया। उन्होंने रश्मिका की पूरी देखभाल की ओर लोगों से बचाते दिखे।

इकोनॉमी क्लास में किया कपल ने सफर

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। फैंस उन्हें देखकर काफी दीवाने भी हो गए। शादी के अगले दिन ये नया जोड़ा हैदराबाद वापिस चला गया। फैंस को हैरानी उस समय हुई थी जब कपल इकोनॉमी क्लास में सफर करता दिखा। उदयपुर से कमर्शियल फ्लाइट्स में चढ़ते हुए दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बहुत खुश भी नजर आ रहे हैं और अपनी सीट की ओर जाते हुए मुस्कुराते हुए दिखे।

कपल ने बांटी मिठाईयां

हाल ही में कपल ने अनांउस किया था कि वो पूरे देश में अपनी शादी की मिठाई बांटने वाले हैं। शादी की खुशी मनाने के लिए रविवार को देशभर के मंदिरों में अन्नदान करने का फैसला किया है वो पूरे देश में मिठाईयों से भरे ट्रक भी भेज रहे हैं।

इस खबर को शेयर करते हुए विजय-रश्मिका ने लिखा कि – ‘इस देश के प्यारे लोगों के नाम। आप हमेशा हमारी जिंदगी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हो हम शादी की खुशी आप सभी के साथ मनाना चाहते हैं और भारत में हर खुशी कैसे मनाई जाती है। मिठाई और खाने के साथ इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में प्यार और मिठाईयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं ताकि अपनी जिंदगी के इस खास पल को आप सबके साथ बांट सकें। साथ ही हम देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे।’

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page