चंडीगढ़ : पंजाब में सिंचाई घोटाले में संलिप्त पूर्व मंत्री व अकाली नेता के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले में संलिप्त अकाली नेता शरणजीत ढिल्लो, जोकि अकाली सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे हैं, को विजीलैंस ने तलब किया है।
इसके साथ उनके सहयोगी जनमेजा सिंह सेखों और 3 IAS अफसरों को भी तलब किया गया है। अकाली नेता ढिल्लो व जनमेजा सिंह पर विजीलैंस की पैनी नजर पहले से ही थी, जिसके तहत आज कार्रवाई करते हुए उन्हें तलब किया गया है और आने वाले दिनों में उनके बैंक खाते चैक हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इन नेताओं से विजीलैंस गहनता से पूछताछ कर सकती है। इसी तरह 3 फरवरी को तीन IAS अधिकारियों को विजिलेंस ने ऑफिस में बुलाया है।