हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पेपर लीक स्कैम में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर के रहने वाले सोहन और घनाला गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। सोहन HPPSC के पास ही ढाबा चलाता है, जबकि रवि HRTC से बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर है। रवि पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
विजिलेंस को सोहन और रवि के मोबाइल से लीक प्रश्न पत्र मिले हैं। SIT ने गत रात को इस मामले में नया केस दर्ज किया है। अब तक पेपर लीक स्कैम में 14 FIR दर्ज हो चुकी हैं। अलग-अलग मामलों में कुल 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। HPSSC ने पिछले साल अप्रैल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लिया था। अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।
