Punjab Govt
HomeHimachalऑपरेशन सिंदूर से पीड़ित परिवारों को मिला न्याय: सुमीत

ऑपरेशन सिंदूर से पीड़ित परिवारों को मिला न्याय: सुमीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देश की सेनाओं पर गौरव करने का पल

ऊना/सुशील पंडित: आतंकियों के ठिकानों पर हुए इस मिसाइल हमले से देशवासी रोमांचित हुए हैं यह उद्धगार भाजपा प्रदेश सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने आज यहाँ जारी ब्यान मे कहे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम मे पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी संगठन टीआरएफ (TRF) द्वारा 26 सैलानी परिवारों पर हमला कर देश को गमगीन कर दिया था। उन्होंने बताया कि जहां पीड़ित परिवार बदले की चाह कर रहे थे वहीं राष्ट्र भी इस बर्बरतापूर्ण हमले के बदले का इंतजार कर रहा था। आज 16वें दिन देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल हमला कर नेस्तानबूद किया है एवं इस अभूतपूर्व कार्य कर बधाई के पात्र बने हैं।

सुमीत ने बताया कि सेना ने मात्र कुछ घंटों मे ही आंतकी शरणस्थलीयों को कब्रगाह में बदलने का सफलतापूर्वक कार्य किया है जिसकी140 करोड़ देशवासी समग्रता से प्रशंसा करते हैं और वीर सैनिकों को सलाम करते हैं।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार आज दो सैन्य महिला अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी है वो इस बात का प्रमाण है कि यह ऑपरेशन महिला सम्मान और सर्वधर्म समभाव को समर्पित है। सुमीत ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि भारतीय सेनाओं ने आतंकियों को और आतंक संरक्षण करने वाले राष्ट्र को आने वाले समय मे भी माकूल जवाब देना होगा तो उस स्तिथि मे भी भारतीय सेना और राष्ट्रभक्त भारतीय पीछे नहीं हटेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -