Punjab Govt AD
HomeHaryanaमहिला आयोग की Vice Chairman ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण,...

महिला आयोग की Vice Chairman ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में दाखिल रोगियों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से विशेषकर गायनी वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी, कार्डियोलोजी, जनरल वार्ड, जनरल ओपीडी आदि का दौरा कर उनमें दाखिल रोगियों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि रोगियों के लिए विशेषकर दवाईयां बाहर से खरीदने बारे लिखा जा रहा या नहीं आदि की भी जानकारी ली गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से भी स्वास्थ्य सेवाओं और रोगियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर किसी तरह की कोई कमी नहीं पाई गई।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार विशेषकर महिलाओं को लेकर बहुत संवेदनशील है। इसके लिए विभागों में उत्पीडन कमेटियों का गठन किया गया है। यदि कोई महिला कर्मियों को प्रताडिता करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर गायनी इन्चार्ज डा. सुनीता सिंगला, डा. जितेन्द्र, डा. अनिल, डा. पायल सहित कई चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -