Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: पटाखा मार्केट के लिए मिली जगह से नाखुश हुए विक्रेता,...

Jalandhar News: पटाखा मार्केट के लिए मिली जगह से नाखुश हुए विक्रेता, कही ये बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ENS): दीवाली का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में शहर में पटाखा मार्केट के लिए प्रशासन ने जगह निर्धारित कर दी है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस दीवाली के मौके पर पटाखा मार्केट लगाने के लिए दो नई जगहें निर्धारित की हैं। इसमें चारा मंडी, लम्मा पिंड और लायलपुर खाला सीनियर सैकेंडरी स्कूल ग्राउंड और नकोदर रोड शामिल है। डीसी के इस फैसले से हर साल की तरह पटाखा मार्केट लगाने वाले पटाखा विक्रेता खुश नहीं है।

उनका यह कहना है कि स्कूल की ग्राउंड पर पटाखा मार्केट लगाना जोखिम भरा होगा और वह अपनी और लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं कर सकते। दीवाली पर हर साल जालंधर के बलर्टन पार्क में लगते थे परंतु इस साल वहां पर निर्माण और नवीनीकरण काम चल रहा है ऐसे में नगर निगम जालंधर के द्वारा ऑप्शन्ल स्थानों पर निरीक्षण करके रिपोर्ट दी गई जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने नए स्थानों को मंजूरी दी है परंतु पटाखा व्यापारियों ने प्रशासन के द्वारा तय की गई जगहों पर आपत्ति जताई है।

उनका कहना है कि ऐसी जगह पर पटाखे लगाना जोखिम भरा काम है। उनका कहना है कि बल्टन पार्क में हर साल पटाखे लगते थे परंतु वहां न कभी पार्किंग की दिक्कत हुई और आने-जाने के लिए भी उपयुक्त रोड बने हुए थे। जगह खुली होने के कारण लोगों को आने-जाने के लिए भी कोई दिक्कत नहीं होती थी। अब पटाखा व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन कोई और जगह ढूंढे जहां वह हर साल की तरह पटाखा मार्केट लगा पाएं और लोकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिर्फ यही लोग बेच पाएंगे पटाखे

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि पटाखा बाजारों में सुरक्षा ही सबसे पहली प्राथमिकता होगी। इस बारे में पुलिस, नगर निगम और फायर विभाग को जरुरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसके अलावा पटाखा बाजारों में विस्फोटक अधिनियम 2008 के अंतर्गत सभी दिशा निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी साफ किया है कि पटाखा बाजारों में सिर्फ वही दुकानदार पटाखे बेच सकते हैं जिनके पास लाइसेंस हो। इशके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त फायर टेंडर, पानी की टंकियां और पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि दीवाली पर शहर के लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि लोग त्योहार को खुशी और सुरक्षित तरीके से मना पाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -