बददी/ सचिन बैंसल : हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के आपस में जोडऩे वाला बाल्द नदी पर बना पुल रविवार को ठीक अढाई बजे वाहनों के लिए खोल दिया गया। आचार संहिता के कारण सिर्फ धूप बत्ती करके व नारियल फोड कर वाहनों का आवागमन प्रारंभ किया गया। यह बददी पुल आठ महीनों के रिकार्ड समय में बनकर तैयार हो गया है जिससे बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योग जगत ने राहत की भारी सांस ली है। इस पुल के निर्माण से अब हिमाचल व हरियाणा राज्यों के बीच आवाजाही सुगम हो सकेगी। बता दें कि यह पुल बरसात के समय 21 अगस्त के दिन टूट कर ध्वस्त हो गया था और औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और औद्योगिक नगर बददी एक टापू बनकर रह गया था।
बता दें कि इस पुल के माध्यम से रोजाना 43 हजार वाहनों का आना जाना नियमित रूप से रोजाना होता है और अचानक पुल टूट जाने से कई दिनों उद्यमी परेशानी में रहे और उन्होने लंबा जाम भी झेला। उसके बाद स्थानीय संस्थाओं, प्रशासन व लोगों की मदद से एक वैकल्पिक पुल तैयार किया गया था, जिससे अब तक आवाजाही चल रही थी। पिंजौर से नालागढ़ तक फोरलेन परियोजना का निर्माण कर रहे पटेल इंफ्रा कंपनी ने यह पुल रिकार्ड समय में बनाया है। कंपनी का कहना है कि यह इस परियोजना का सबसे लंबा पुल था। यह पुल अब बनकर तैयार है और आज रविवार को 2:30 बजे पूजा अर्चना के बाद इसे शुरू कर दिया गया।
लघु उद्योग संघ व रोड सेफटी ने बांटे लडडू
आज पुल की शुरुआत पर प्रदेश के उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री तथा रोड सेफटी क्लब बददी पहले 15 मिनट तक इस पुल के उपर से निकलने वाले वाहन चालकों का लडडू बांटकर हिमाचल की सीमा पर स्वागत किया। रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा व उनकी टीम ने पुल के पिल्लर के उपर धूप बत्ती की वहीं पटेल एंड कंपनी के अधिकारियों ने नारियल फोड कर पुल का आवागमन प्रांरभ किया। कंपनी के अधिकारी राजीव वर्मा ने कहा कि इसके साथ ही इस फोरलेन परियोजना का दूसरा सबसे लंबा पुल मढ़ावाला है, जिसे जून माह में पूरा किया जाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार राणा, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव, रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सतीश ढूंडवा, चिंतन कुमार, मोहन लाल कुंडलस, राजेश सिसोदिया, सतीश जैन, कपिल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के महासचिव अनिल मलिक, आर्य समाज के सचिव हर्ष आर्य, सोनिया ठाकुर खोखरा, योग भारती के संगठन मंत्री डा रुप किशोर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एनएचएआई के इंजीनियरों का इस पुल को तय समय में बनाने पर आभार जताया और उनका मुुंह मीठा करवाया।

अक्टूबर 2025 में पूरी होगी परियोजना:पटेल इंफ्रा
पिंजौर से नालागढ़ तक तैयार की जा रही 31 किलोमीटर फोरलेन परियोजना को अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका निर्माण 469 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। परियोजना का 50 फीसदी तक कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं कई टुकड़ों में इस परियोजना का कार्य चलाया जा रहा है।