Punjab Govt AD
HomeEntertainmentMystery Man के साथ Vada Pav Girl चंद्रिका का वीडियो वायरल, फैंस...

Mystery Man के साथ Vada Pav Girl चंद्रिका का वीडियो वायरल, फैंस बोले – ‘क्या नोटंकी चल रही है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन : सोशल मीडिया से लेकल सड़कों तक पहचान बनाने वाली वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों फिर से सुर्खियों में बन गई हैं। उनके कैरेक्टर पर पति युगम गेरा ने सवाल उठाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका उनके रील पार्टनर उर्फ मिस्ट्री मैन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

हालांकि चंद्रिका ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने अपने पति के कैरेक्टर पर ही उंगली उठा दी है। चंद्रिका का यह कहना है कि युगम बाहर लड़कियों के साथ में आवारागर्दी करता है। ऐसे में अब चंद्रिका पर आरोपों लगाए जा रहे हैं और फैंस उन्हें सवाल कर रहे हैं।

क्या पति को दिया धोखा?

चंद्रिका और उनकी मिस्ट्री मैन ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो 8 तारीख को बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे थे। इसके बाद आज यानी 8 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जहां दोनों अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। वीडियो में चंद्रिका कह रही हैं कि – ‘तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता’। मिस्ट्री मैन के पूछने पर कि – ‘तुझे किससे प्यार हो गया है’। चंद्रिका ने कहा कि – ‘तुमसे आई लव यू’। इसके बाद दोनों गले लगते दिख रहे हैं और एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस रील को पोस्ट कर कैप्शन में चंद्रिका ने लिखा कि – ‘मेरे मिस्ट्री मैन के साथ प्यार’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

यूजर्स हुए हैरान

रील पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। देखते ही देखते पोस्ट पर सिर्फ 4 घंटों में ही लगभग 13 हजार लोगों ने इसको पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘बेचारे बच्चे का क्या होगा वड़ा पाव वाली’।

अन्य ने लिखा कि – ‘क्या नौटंकी चल रही है भाई’।

एक ने लिखा कि – ‘वड़ा पाव भेजने के टाइम जो नोटंकी की थी वो फिर भी ठीक थी यह वाली नहीं जम रही’।

बता दें कि चंद्रिका के पति युगम गेरा भी लगातार वीडियो बनाकर उन पर आरोप लगा रहे हैं। चंद्रिका भी चुप नहीं है पति की पोल खोल के साथ वो अपने मिस्ट्री मैन के साथ भी रोमांटिक वीडियोज शेयर कर रही हैं। ये मिस्ट्री मैन कौन है। इसकी पहचान भी अभी तक छुपा कर रखी गई है।

फैंस का कहना है कि यह पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -