HomePunjabJalandharCanada में कारोबारियों को धमकाकर वसूलते थे पैसे, भारतीय मूल के 5...

Canada में कारोबारियों को धमकाकर वसूलते थे पैसे, भारतीय मूल के 5 लोग काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः कनाडा के ब्रम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई कारोबारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5 आरोपियों में से 3 ब्रैम्पटन से हैं, जबकि अन्य 2 हैमिल्टन और ब्रिटिश कोलंबिया से हैं। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय हरमनजीत सिंह, 44 वर्षीय तेजिंदर ततला, 21 वर्षीय रुखसार अचकजई, 24 वर्षीय दिनेश कुमार और 27 वर्षीय बंधुमान सेखों के रूप में हुई है, उन पर कुल 16 आरोप हैं। आरोपी भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं।

पील क्षेत्रीय पुलिस ने कहा है कि मामले में अब 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जिन पर जबरन वसूली जांच के बाद 154 आरोप लगाए है। एक मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा है कि इन घटनाओं में पीड़ितों से अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए संपर्क किया जाता है। आरोप है कि संदिग्ध हिंसा की धमकी के साथ पीड़ितों से बड़ी रकम की मांग करते थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -