HomeNationalपुलिस नाके से महिला को पकड़ने पर मचा बवाल, थाने में पैसे...

पुलिस नाके से महिला को पकड़ने पर मचा बवाल, थाने में पैसे चढ़ा छुड़ाई जान!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः जिले भीतरवार थाना परिसर का एक अजीबो गरीब घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। भीतरवार थाना क्षेत्र में वाहनों की चैंकिंग की जा रही थी। जो भी वाहन चालक बगैर हेलमेट और कागजात यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे थे, उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी निकले जो भीतरवार के रहने वाले थे। वह बाजार जा रहे थे लेकिन बगैर हेलमेट और कागजात पूरे नहीं होने उनकी बाइक खड़ी कर ली गई। बाद में जब चालान भरने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया, जिसके बाद में बाइक को थाने पुलिस ले गई।

 

इसके कुछ देर बाद पति-पत्नी दोनों थाने पहुंचे और गाड़ी छोड़ने की बात कही। थाना स्टाफ से पति की बातचीत चल रही थी कि तभी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाते हुए झूमने लगी। यह सब देख वहां हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक महिला नाचते झूमते नजर आ रही है और आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है महिला के शरीर में माता रानी आई और वह नाराज होकर थाने के अन्दर नाचने लगी। थाने में मौजूद स्टाफ और लोग उसे इस तरह नाचता देख हैरान रह गए। पुलिस स्टाफ ने पैसे भी चढ़ाए। स्टाफ के लोग कहने लगे कि महिला को माता रानी भर आई और वह नाराज होकर झूम रही है।

बता दें कि नवरात्रि का समय चल रहा है, लोगों में माता रानी को लेकर आस्था है ऐसे में सभी लोग माता को मानने का प्रयास करने लगे। वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि हे माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिसके पास उनकी गाड़ी की चाबी है उसे लौटा दो। पुलिस स्टाफ ने महिला के पति को बुलाकर उसे मनाने की बात कही, लेकिन महिला हाथ ऊपर कर कुछ देर नाचती रही। इतना ही नहीं वहां मौजूद स्टाफ ने कुछ पैसे भी चढ़ाए और बाद में चाबी देकर उनकी बाइक को छोड़ दिया और माता रानी को जाने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -