एन सी सी के 6 एच पी आई कंपनी ऊना के सभी कैडेट ने भी लेफ्टिनेंट को सम्मानित किया । इस मौके पर संस्थान की सहायक प्रोफेसर डॉ आरती शर्मा , प्रो वीरेंद्र सिंह , प्रो मनी राम, नरेश कुमार व मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यकारी प्राचार्य प्रो राकेश शर्मा ने महाविद्यालय के प्रो लखबीर सेनी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।बता दें कि लखवीर सेनी मूलतः हरौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर के निवासी है ।
ओर उन्होंने महाराष्ट्र में आर्मी आफिसर ट्रेनिंग में ओ टी ए का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेफ्टीनेंट रैंक प्राप्त किया है । वर्तमान में लखवीर हरौली कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है । लेफ्टिनेंट ने सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है ।