Punjab Govt AD
HomeHimachalअज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला, 4 की मौ'त

अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला, 4 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पाकिस्तान में लगातार हमले की खबरें सामने आती रही हैं। एक बार फिर पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर जबरदस्त हमला किया है। इस तांडवकारी गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी करने के बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए। मरने वालों में पाकिस्तान के 2 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद इमरान ने कहा कि हमलावर स्वचालित हथियारों से लैस थे। अचानक हमलावरों ने पारचिनार से पेशावर जाने वाले रास्ते में 2 वाहनों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना खुर्रम जिले के सद्दा बाजार के निकट हुई। इस हमले में मारे गये लोगों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

हमलावरों की तलाश में पाकिस्तान पुलिस

डीपीओ ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस की ओर से हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस क्षेत्र में सुन्नी और शिया के बीच सांप्रदायिक झड़प की घटनाएं होती रहती हैं। पारचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्टि की कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -