चैतन्य शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस देश को खोखला करने का षड़यंत्र कर रही है और अगर मतदाताओं ने कहीं चूक कर दी तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए परिस्थितियां भयावह होगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में पुर्नजागरण के दौर से गुजर रहा है और अगर वोटर्स कांग्रेस की झूठी गारंटीयो के लालच में आ गया तो देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम जाएगी। इस दौरान महिलाओ ने 1500 रूपये न मिलने एवम गोबर न खरीदने पर तंज कसे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सुक्खू सरकार मात्र मित्रों की सरकार बनकर रह गयी है जिसमें न तो विधायकों की कद्र हुई न ही मंत्रियों की। वन मैन आर्मी के तहत निर्णय लिए गये जिससे न तो जनता का भला हुआ और न ही प्रदेश का विकास।
चैतन्य शर्मा ने कहा जो वक़ील हिमाचल के हितों के खिलाफ केस लडता रहा, जो वकील श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को रोकता रहा, उसको वोट करने के लिए उनका जमीर न माना इसलिए उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उन्हें चाहे झूठ के सहारे जितना मर्जी बदनाम कर ले लेकिन कोरोना कॉल में गगरेट की जनता का दुःखदर्द बाँटने वाले चैतन्य शर्मा को जनता का प्यार हर हाल में मिलेगा और गगरेट उपचुनाव में भाजपा की जीत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
