Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalवीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में डोहगी से खुरवाई तक जनसम्पर्क यात्रा के...

वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में डोहगी से खुरवाई तक जनसम्पर्क यात्रा के तीसरे चरण में जुटे सैंकडों लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के कुशासन से कुटलैहड़ हुआ शर्मसार : वीरेन्द्र कंवर

वर्षों से संजोयी कुटलैहड़ की इज्जत 14 महीनों में हुई नीलाम

बंगाणा: कुटलैहड़ में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर के नेतृत्व में हम हैं मोदी का परिवार जनसम्पर्क यात्रा सोमवार को तीसरे चरण में डोहगी से खुरवाई तक पहुंची। इस दौरान सैंकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल हुए। लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने होली के त्योहार पर आयोजित इस यात्रा के दौरान जनता से मुलाकात कर उन्हें रंग भी लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दीं।

यात्रा में शामिल लोगों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है और सभी वर्गों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है। कंवर ने कहा कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व पूर्ण विकसित बनाने के लिए जनता इस बार भी नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में देश की कमान सौंपेगी। 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी कुटलैहड़ की जनता अनुराग ठाकुर को पांचवी बार 28 हजार से अधिक की बढ़त से लोकसभा पहुंचाकर देश व प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देगी।

यात्रा के दौरान कंवर कांग्रेस पर भी खूब बरसे और कहा कि पिछले 14 महीने का कांग्रेस का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कुटलैहड़ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में इस क्षेत्र में अथाह विकास हुआ जबकि पिछले 14 महीने में केवल इस क्षेत्र को शर्मसार होना पड़ा है। कुटलैहड़ को कांग्रेस के राज में वह बदनुमा दाग लगा है जो कभी कोई सोच भी नहीं सकता था। भाजपा के द्वारा वर्षों से संजोयी गई इज्जत को सरेआम नीलाम किया गया और पिछले 14 महीने में यहां केवल लूट की राजनीति चलती रही व विकास ठप्प हो गया।

इस तरह की राजनीति व राजनीतिक लोगों को कुटलैहड़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ का विकास केवल भाजपा के ही कार्यकाल में हुआ है। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने जनता से भाजपा व नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की अपील की। यात्रा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश, किसान मोर्चा से मदन राणा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, बीडीसी राजिंदर रिंकू, भाजपा महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -