ऊना/सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एन जी ओ राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र बाथू 1,2,3, में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरपलाह के मुख्याध्यापक सुरेन्द्र कुमार और स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में तृतीय सभा बुलाई गई।जिसमें केन्द्रों के बच्चो के 50 अभिभावक और केन्द्रों की प्रभारी श्रीमती परवीन कुमारी, श्रीमती रीता पटियाल और ज्योति देवी भी उपस्थित रहीं।
इस सभा में मुख्याध्यपक ने अभिभावकों से बच्चों की अंतिम परीक्षा और बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया।
