Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsअनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर...

अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। मौके पर विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथियों को ट्रैक्टर से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। मुरादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा।

उसके बाद मौके पर मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर पर बैठे अन्य लोगों को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुरादनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। बता दें कि इस घटना के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन जिस प्रकार ट्रैक्टर ने बाइक को सड़क पर घसीटा, उससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्येक वर्ष मुरादनगर गंग नहर में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाता है।

इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। सड़क पर भी जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है। इससे बचने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। गाजियाबाद यातायात एडीसीपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी वाहन और बसों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन 26 सितंबर रात 8:00 बजे से 29 सितंबर तक रहेगा। चार दिन के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान भारी वाहन और बस चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -