मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को विशेष रूप से सम्मानित किया
ऊना/सुशील पंडितः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के महिला थाने को प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का आवार्ड मिला है। महिला पुलिस थाना ऊना को संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के चलते उक्त सम्मान से नवाजा गया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना की टीम ने विभिन्न मामलों के निपटारे व महिलाओं की अच्छे तरीके से काउंसलिंग कर आपसी समझौते करवाने में अहम भूमिका अदा की है। किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया है। जिला ऊना में वर्ष 2018 में महिला पुलिस थाना खोला गया था। इसका उद्देश्य महिला अपराधों और उनसे संबंधित मुद्दों को हल करना है। इस पर अभी तक महिला पुलिस थाना खरा भी उतरा है।
महिला पुलिस थाना में महिलाओं को महिला पुलिस के साथ बात करने और अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय वातावरण मिलता है। ऐसे में महिलाएं बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों के पास रख पाती है। महिला थानों में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा महिलाओं की काऊंसिलंग भी की जाती है। वहीं महिलाओं को कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी योगदान दिया जाता है।
महिला पुलिस थाना ऊना में मौजूदा समय में करीब 22 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें 10 महिला पुलिस जवान व 12 पुरुष पुलिस जवान तैनात हैं। महिला पुलिस थाना पिछले 7 वर्षों से बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। थाना में सैकड़ों मामलो को सुलझाया गया हैं। वहीं महिलाओं व पुरुषों की काऊंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना में महिला डेस्क भी बनाया गया है। जिसमें महिलाएं खुलकर महिला पुलिस जवानों के सामने अपनी बात रख रही है।
वहीं पुलिस महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भी त्वरित कार्रवाई करती है। ऊना में आज पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मीडिया के सामने यह जानकरी दीं है। एसपी राकेश सिंह, एडिशनल एसपी संजीव भाटिया के एडिशनल सुरेंद्र शर्मा इस दौरान महिला थाना में मौजूद थे। उन्होंने इसके लिए महिला थाना में पूर्व और मौजूदा में तैनात कर्मचारियों की तारीफ की।
एसपी राकेश सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना ऊना को राज्य का सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का अवार्ड मिला है। महिला थाना के कर्मचारियों की बेहतरीनय सेवाओं के चलते ही उक्त अवार्ड मिल पाया है। महिला पुलिस थाना को न्याय दिलाने के लिए बेहतरीन सेवाएं दी जा रही है। एसपी राकेश सिंह ने ऊना की पूरे जिले की पुलिस प्रशासनिक टीम ओर सभी डीएसपी ओर जिले के थाना प्रभारी को ऊना का नाम चमकने और ऊना को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने पर सभी मुलाजिमों का धन्यवाद किया।