Punjab Govt
HomeHimachalनागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया...

नागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया समाधान शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम की टीम के सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजु सोनी, सामुदायिक प्रबंधक मुनीश एवं बबली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया।

शिविर के दौरान जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, निर्माण कार्यों से जुड़ी दिक्कतों तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर रैंसरी की प्रधान बलविंदर कौर, पंचायत सचिव मनोज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

वहीं, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सेल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में और अधिक सुधार लाया जा सके। संयुक्त आयुक्त ने यह भी बताया कि आज कोटला कलाँ ,आर्यनगर लालसिंगी ,झलेड़ा में भी समाधान शिविर लगाये  गए और आगे भी आगामी दिनों में नगर निगम के सभी वार्ड में समाधान शिविर लगाये जाएँगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -