ऊना /सुशील पंडित: सीबीएसई की ओर से घोषित 10 वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के उपलक्ष पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को आज स्कूल में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट व अभिभावकों के बीच छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई ।अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट को दिया और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि कॉमर्स संकाय में हार्दिक वशिष्ट ने 96% अंक लेकर ऊना जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में पलकिन वरमानी ने 95% अंक लेकर ऊना जिले में प्रथम स्थान हासिल किया ।
माधव कपिला ने 94% अंक प्राप्त कर जिला भर में द्वित्य स्थान हासिल किया।साइना सैनी ने 93% अंक लेकर ऊना जिला में तृतीय स्थान हासिल किया है।सक्षम वशिष्ठ ने मेडिकल स्ट्रीम में 95% अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा में 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए । दसवीं कक्षा के 8 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने अभिभावकों को बधाई दी और उनका स्कूल पर विश्वास जताने पर धन्यवाद किया। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और यह भरोसा दिलाया कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल की टीम परिणाम हर वर्ष उत्कृष्ट रहता है और भविष्य में भी वशिष्ट पब्लिक स्कूल की टीम इस तरह के परिणाम देती रहेगी।
