Punjab Govt
HomeHimachalऊना:भारतीय मजदूर संघ ने 36 सूत्री मांगों को लेकर डीसी को सौंपा...

ऊना:भारतीय मजदूर संघ ने 36 सूत्री मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की मांग
 
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा एक रैली निकालकर प्रदेश सरकार को 36 सूत्रीय मांग पत्र डीसी के माध्यम से भेजा गया। जिसमें उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को बंद करने और फैक्ट्री वर्कर्स की सैलरी 18 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने की मांग की है ।भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारीयों ने इकट्ठे होकर एमसी पार्क से लेकर डीसी कांप्लेक्स तक एक रैली निकाली और हिमाचल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की डीसी उना के माध्यम से प्रदेश सरकार को हमने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ठेकेदारी प्रथा को बंद करना, साथ ही फैक्ट्री वर्कर्स की सैलरी प्रतिमा 18000 किया जाना और आंगनवाड़ी कर्मी की सैलरी भी 18 हजार रूपए किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज हमने ज्ञापन भेजकर सरकार से मांग की है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भारतीय मजदूर संघ आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -