Punjab Govt AD
HomeHimachal31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव अमराली में एसआईयू टीम ने 31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लालुवाल में नाकाबंदी कर रखी थी तो सूचना के आधार पर दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान युवकों से 30.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान कमल कुमार( 30) पुत्र शंकर दास निवासी प्रीत नगर हम्बेवाल तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व राहुल धीमान(30) पुत्र अश्वनी धीमान निवासी नजदीक एम पी दी कोठी प्रताप नगर मेदा माजरा तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -