ऊना/ सुशील पंडित: थाना गग्रेट के पुलिस मुलाजिमों ने कांगड़ा के दो युवकों को 3.23 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गगरेट के अंतर्गत पुलिस ने कलोह बेली चौक में नाकाबंदी कर रखी थी और बाहनों कि चैकिंग की जा रही थी। चैंकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल संख्या (HP 40 इ-9658)को रोका गया तो बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 3.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी युवकों की पहचान सचिन चौधरी पुत्र सरूप चन्द गाँव पलवाना डाकघर सकोत जिला कागड़ा व अमन शर्मा (34) पुत्र नरिंदर शर्मा निवासी हाउस नंबर 1513 वार्ड नंबर पांच मिशन रोड़ कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गग्रेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।