Loading...
Punjab Govt
HomeHimachal10.50 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

10.50 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 10.50 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस आई नरेन्द्र सिंह आईओ पुलिस थाना मैहतपुर पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यातायात चैकिंग दौरान इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर में एक बुलेट मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 20 एफ-1681) आया,जिसका चालक भटौली की तरफ से बुलेट पर पटाखे मारकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था।

जिसे पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की बुलेट चालक ने अपना नाम अंश द्विवेदी निवासी गांव व डा0 बास तह0 नंगल जिला रुपनगर (पंजाब) व पीछे बैठे सवार ने अपना नाम मोहित कुमार निवासी गांव जखेडा जिला ऊना बताया। तो पुलिस ने शक के आधार पर बुलेट मोटरसाईकिल की तालाशी ली तो जांच के दौरान 10.50 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page