जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोडो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलीम उर्फ तेजी पुत्र वेद प्रकाश मोहल्ला जालंधर कैंट और हरीचंद पुत्र चंद्रका निवासी रंजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि मुकदमा नंबर 99 जो कि 22 मई 2020 थाना कैंट में दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी सलीम को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने घर से गिरफ्तार किया।
इसी तरह मुकदमा नंबर 184 थाना नवी बारादरी में 6 नवंबर 2018 को गैंबलिंग एक्ट के तहत हरिचंद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा घर से दबोचा।