Punjab Govt AD
HomeChandigarh2 लोगों में हुआ विवाद, पहले सड़क पर की पत्थरबाजी, फिर चले...

2 लोगों में हुआ विवाद, पहले सड़क पर की पत्थरबाजी, फिर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 स्थित लाइट पॉइंट के पास 2 लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर मारपीट करते करते पत्थरबाजी पर उतर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो दिख रहा है कि एक ब्लैक जैकेट पहने खड़ा है और दूसरा कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहा है। दोनों में हाथापाई हो जाती है। दरअसल, शुरुआत में ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति पत्थर उठाकर कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर फेंकता है।

इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी पास पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उस पर हमला करता है, हालांकि सामने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच जाता है। पत्थर टूटने के बाद दोनों फिर छोटे-छोटे टुकड़े उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगते हैं। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर रुककर दोनों को समझाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद दोनों फिर से झगड़ा शुरू कर देते हैं। इसके बाद मामला और बढ़ जाता है और दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। हालांकि दोनों में हुए झगड़े की वजह सामने नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -